Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा नगर मंडल देवबंद ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा नगर मंडल देवबंद ने निकाली गई तिरंगा यात्रा 

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल देवबंद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुभाष चौक से मित्रसैन चौक तक निकाली गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। तिरंगा देश में विविधता में एकता का प्रतीक है और इसका सम्मान हर भारतवासी का दायित्व है।नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित यह यात्रा एक पुण्य वंदनोत्सव है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का स्वर्णिम अवसर मिला।नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि तिरंगे की आन-बान और शान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों से प्रेरणा लेकर हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि 15 अगस्त के बाद यदि कहीं तिरंगा जमीन पर या सड़क पर गिरा मिले, तो उसे सम्मानपूर्वक उठाकर सुरक्षित रखा जाए और उसकी फोटो न ली जाए।जिला महामंत्री डॉ. पवन सवाई, जिला मंत्री विपिन भारतीय, सभासद मनोज सिंगल और अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं को अद्वितीय अनुभव बताते हुए इसके आयोजन के लिए सरकार और संगठन को साधुवाद दिया।तिरंगा यात्रा में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल, शिवराज सिंह रोड, विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, डा. प्रदीप वर्मा, सभासद विपिन त्यागी, अंकित राणा, विशाल गर्ग, चौ. रविंद्र, पवन धीमान, सुनील धीमान, पवन धीमान, आलोक खटीक आदि सहित जिला एवं नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किसानों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी क्या हुआ आयोजन