जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन बालक प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में किया गया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लगभग 77 खिलाडियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को अकरम शाह अर्जुन अवार्डी ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया एवं खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के 52 किग्रा0 भार वर्ग में अंशुल ने प्रथम, उपलक्ष्य ने द्वितीय, वंश एवं वैभव ने तृतीय स्थान। 56 किग्रा0 भार वर्ग में अंशुल ने प्रथम, वाशु द्वितीय, अंकुर व विशेष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किग्रा भार वर्ग में ललित प्रथम, नवनीत द्वितीय, अंशुल एवं गौरव मैनन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा0 भार वर्ग में नैतिक प्रथम, रितिक द्वितीय, निशान्त व चन्द्रमाशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 71 किग्रा0 भार वर्ग में जयंत प्रथम, अनमोल द्वितीय, उत्तम व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 79 किग्रा0 भार वर्ग में गुरी प्रथम, सूरज द्वितीय, रूद्र प्रताप व आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।88 किग्रा0 भार वर्ग में आलम प्रथम, सार्थक द्वितीय, प्रिंस व गुरूप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 94 किग्रा0 भार वर्ग में अमान प्रथम, गोरान्स द्वितीय, कुनाल व प्रनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 किग्रा0 भार वर्ग में आकाश प्रथम, अभिषेक द्वितीय, विपिन व धोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। +110 किग्रा0 भार वर्ग में कनिष्क प्रथम, सौरभ द्वितीय, आशु व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन बालक प्रतियोगिता जयेन्द्र कुमार भारोत्तोलन प्रशिक्षक के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गयी। इस अवसर पर शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, आदेश, रविकान्त धीमान, सन्नी कुमार, अभिषेक शर्मा, सुप्रिया रानी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ