Ticker

6/recent/ticker-posts

वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया भावपूर्ण स्मरण

वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया भावपूर्ण स्मरण

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प पर आयोजित की गोष्ठी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज वीरांगना श्रीमती फूलन देवी, पूर्व सांसद की जयंती  पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन संघर्ष को याद किया।

अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के वंचित एवं उत्पीड़ित वर्गों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने अपने संबोधन में कहा कि "वीरांगना फूलन देवी का जीवन साहस, संघर्ष और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल पेश की।" उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा पीडीए  समाज में सामाजिक न्याय समानता और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ी जा रही है पूर्व मंत्री प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप एवं प्रदेश आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने एक स्वर में कहा कि फूलन देवी के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। वह केवल एक नाम नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर पार्टी ने यह संकल्प लिया कि समाज के हर कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद किया जाएगा और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव SC प्रकोष्ठ जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्षडॉ नरेश कश्यप महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा  महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी रामआशीष यादव हसीन कुरैशी शाहिद मंसूरी मास्टर मुकेश कश्यप राजकुमार कश्यप राहुल कश्यप विकास कश्यप महेंद्र साहनी शिवम कश्यप राजेश कश्यप राजीव कश्यप फैजान कुरैशी एयाज उस्मानी नितिन ठाकुर मांगेराम माहौल कश्यप नरेश कश्यप जमील साबरी वेदपाल पटनी आदि मौजूद है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा द्वारा निकाली गई  तिरंगा यात्रा।