प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्व में हुआ मजबूत - अरुण गुप्ता
तिरंगा यात्रा पर की चर्चा, 12 अगस्त को बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि 12 अगस्त को सुभाष चौक से मित्तरसेन चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक ऐसा वातावरण बनाया है कि प्रत्येक देशवासी स्मृतियों को ताजा करते हुए अपने देश के प्रति समर्पित भाव से हर पल को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात आज भारत विश्व में एक मजबूत आर्थिक शक्ति बनकर अग्रिम पायदान पर खड़ा है। देश प्रदेश ही नहीं बल्कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा सरकार में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। राजेश अनेजा और पवन धीमान ने अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ