Ticker

6/recent/ticker-posts

तिरंगा समस्त देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम करता है-ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी

 तिरंगा समस्त देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम करता है-ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने कहा कि तिरंगा समस्त देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम करता है सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है।।

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खण्ड विकास द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया।तिरंगा यात्रा ब्लॉक कार्यालय से आरंभ होकर बाईपास,ईदगाह रोड़, ईदगाह रोड, मेन बाज़ार पीठ बाज़ार आदि स्थानों से होते हुए वापस ब्लॉक कार्यालय पर पहुँच कर सम्पन्न हुई।यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है।तिरंगा समस्त देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम करता है और सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है।कृष्णचंद सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि देश के लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर करके आज़ादी हासिल की है।इस तिरंगे के सम्मान के लिए भारतवासी अपने प्राणों का बलिदान भी हंसते हंसते दे देते हैं।इस दौरान बीडीओ सोनिका चौधरी,विक्रम सिंह प्रधान,ओमवीर छोक्कर,जितेंद्र सैनी, राजेंद्र प्रधान,पार्षद सुलेख चंद,इशरत अली,मनोज कुमार,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस