Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हॉकी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-हॉकी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर जनपद की टीम में किया गया।

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया की खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा की देख रेख मे आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया। जिसमे खिलाड़ियों का चयन मेनका टॉक, प्रदीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।हॉकी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे अलीना, परी, पूजा, आरती, नबिया, अलिशा, निशा, पावनि, राशि, उर्वशी गौतम, लक्ष्मी, एलीसा, सुहानी कश्यप, इकरा, मुस्कान, रिया का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियों मे  काकुल, राशि का चयन किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी 14 अगस्त 2025 को होने वाले मण्डल स्तरीय ट्रायल में सहारनपुर जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किसानों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी क्या हुआ आयोजन