Ticker

6/recent/ticker-posts

धार्मिक विधि विधान के साथ निकाली रामलीला की धर्म ध्वजा शोभा यात्रा

धार्मिक विधि विधान के साथ निकाली रामलीला की धर्म ध्वजा शोभा यात्रा 

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- धार्मिक विधि विधान के साथ रामलीला की धर्म ध्वजा स्थापित कर दी गई। इससे पूर्व जय श्री राम के नारों के साथ नगर में  शोभा यात्रा निकाली गई।

पंचायती धर्मशाला से शुरु हुई शोभा यात्रा शिव चौक, सर्राफा बाजार, ईशरा, कानूनगोयान, पेंठ बाजार, ककराली मार्ग से होते हुए महादेव कुटी हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां धार्मिक विधान से ध्वज का पूजन किया गया। यहां ध्वज का पूजन रामलीला महोत्सव मंडल के संयोजक रघुनन्दन गोयल, मनोज गोयल ने किया। ध्वज पूजन पंडित राजेंद्र शर्मा ने कराया। पंचायती धर्मशाला में रामलीला महोत्सव के कश्यप कुमार फौजी व अतुल गोयल ने पूजन कराया। पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की कमान फिर से पुराने कलाकारों के हाथों में दे दी गई। पूजन के बाद धर्म ध्वजा रामलीला भवन पर पहुंची जहां स्थापना कर दी गई। आढ़त बाजार, रामलीला भवन में रामलीला की तैयारियां रक्षा बंधन से ही शुरु हो जाती हैं। तैयारियों से पूर्व ध्वज स्थापना कर दी जाती है। रक्षा बंधन से ही रामलीला महोत्सव का पूर्वाभ्यास भी शुरु कर दिया जाता है। कार्यक्रम में रामलीला महोत्सव के अरविंद पाल सिंह कपूर, मनोज गोयल, नवीन पांचाल, अनिल तायल, सतीश कुमार गोयल, मैनपाल, अमरदीप लाडडी, अभिषेक पांचाल, शुभ बंसल, सागर कुमार आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन