कबडडी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कबडडी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल सिंह मुखिया अध्यक्ष कबडडी संघ सहारनपुर व संजीव कुमार कबडडी प्रशिक्षक सहारनपुर एवं संजू रानी कबडडी प्रशिक्षिका शामली के द्वारा किया गया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में 24 से 26 सितम्बर, 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरो कासगंज में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में किया गया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में ऐलिन, परि, वंशिका, नेहा, आयुषी, आयुषी, खुशी, शिखा चौधरी, पूनम (शामली), सोनम, अमरीता, तनु बालियान, प्रियांशी पाल, सृष्टि (मु0नगर) का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल सिंह मुखिया अध्यक्ष कबडडी संघ सहारनपुर व संजीव कुमार कबडडी प्रशिक्षक सहारनुपर एवं संजू रानी कबडडी प्रशिक्षिका शामली के द्वारा किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 24 से 26 सितम्बर, 2025 तक कासगंज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबडडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
0 टिप्पणियाँ