प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- मिर्जापुर मे आयोजित हुई 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियो को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि मिर्जापुर में आयोजित हुई 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में सहारनपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियो ने अपने अपने वर्ग मे भाग लिया। जिसमें दीपिका ने स्वर्ण पदक, अंशिका ने कांस्य पदक, इरम ने रजत पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिषेक चौधरी ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे पदक जीतने वाले ये खिलाड़ी डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में ताईक्वांडों कोच प्रियंका चौहान की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, ताईक्वांडों कोच प्रियंका चौहान आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ