Ticker

6/recent/ticker-posts

टीबी एम्प्लाइज एसोसिएशन के विक्रांत अध्यक्ष, तरुण महामंत्री एवं आमिर कोषाध्यक्ष चुने गये

टीबी एम्प्लाइज एसोसिएशन के विक्रांत  अध्यक्ष, तरुण महामंत्री एवं आमिर कोषाध्यक्ष चुने गये 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-टीबी विभाग से जुड़े संविदा कर्मचारियों की उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देशानुसार सहारनपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता एम.पी. सिंह चावला की सहमति और जिले के समस्त संविदा टीबी कर्मियों की सहमति से विक्रांत यादव को जिलाध्यक्ष, तरुण आनन्द को जिला महामंत्री तथा आमिर आलम को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर तीनो पदाधिकारियों ने सभी साथियो का आभार जताया एवं शीघ्र ही प्रदेश प्रेस प्रवक्ता चावला ने बताया की तीनो नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही एक जिला उपाध्यक्ष एवं एक जिला संयुक्त मंत्री का नाम सर्वसम्मति से केडर अनुसार प्रतिनिधित्व चुन के कार्यकारिणी पूरी कर लें उसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक जिला स्तरीय स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमे संघठन द्वारा आगामी दिनों के लिए कर्मचारी हितो मे कार्य करने की रणनीति तय की जाएगी इस मौके पर टीबी विभाग से जुड़े समस्त जिला कॉर्डिंनेटरो, जिले के समस्त वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षकों, समस्त वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षकों, समस्त लैब टेकनीशियनो, समस्त टीबीएचवियों एवं नियमित कर्मियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी


     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन