Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

सहारनपुर मण्डल की टीम विजेता व मेरठ मण्डल की टीम बनी उप विजेता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार खेल के बलबूते सहारनपुर मण्डल की टीम विजेता व मेरठ मण्डल की टीम उप विजेता बनी। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियों को अतिथियों के द्वारा मेडल पहनाकर व ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया। 

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबडडी एसोसिएशन के सौजन्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में 15 से 17 सितम्बर, 2025 तक पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार बॉक्सिंग सहायक प्रशिक्षक की देख-रेख में सफलतापूर्वक कराया गया।  प्रतियोगिता में अति विशिष्ट अतिथि मनोज यादव (ए0एस0पी0) सहारनपुर को राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने स्मृति चिन्ह, बुके भेट कर, पटका पहनाकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार (महापौर) को राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेट किया एवं प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक ने बैच लगाकर स्वागत किया। 
प्रतियोगिता में सेमी फाईनल मैच वाराणसी व सहारनपुर मण्डल के बीच खेला गया, जिसमें सहारनपुर मण्डल की टीम ने वाराणसी मण्डल की टीम को 36-25 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया तथा दूसरा सेमी फाईनल मैच अलीगढ व मेरठ मण्डल के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ मण्डल की टीम ने अलीगढ की टीम को 41-5 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में सहारनपुर मण्डल की टीम ने मेरठ मण्डल की टीम को  35-30 प्वाइंट से हराया। इस प्रकार सहारनपुर मण्डल की टीम विजेता एवं मेरठ मण्डल की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार महापौर एवं अति विशिष्ट अतिथि मनोज यादव (ए0एस0पी0)  द्वारा विजेता व उप विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता उप विजेता टीम के खिलाडियों को नकद पुरस्कार राशि उनके बैंक एकाउन्ट में हस्तान्तरित की जायेगी। 
प्रतियोगिता में सुरेश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, सुनील कुमार, कोपेंदर, पी.के पाण्डेय, प्रेम सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, लाल साहब यादव, चंदन पटेल, रमेश कुमार पटेल, सत्य प्रकाश के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग), संजीव कुमार कबडडी प्रशिक्षक, निशान्त कुमार सचिव जिला कबडडी संघ सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुनील कुमार, शिव नन्दन, सीमा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, प्रियंका चौहान, पुनीत कुमार आर्य, सन्नी कुमार, रविकान्त धीमान, प्रदीप कुमार शर्मा, सुप्रिया रानी, रवि कौरी आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के अन्त में  राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड