सीएचसी नागल में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर, अधीक्षक समेत स्टाफ की प्रशंसा
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम वर्मा, विधायक देवेंद्र निम व सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि नारी शक्ति को स्वास्थ्य शिक्षा कार्यकुशलता संपन्न देश की प्रगति में सहभागिता हेतु देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत आरोग्य मंदिर में आयोजित किया जाएगा।जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि समय समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे जरूरतमंदों को लाभ मिलता है उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार व स्टाफ की प्रशंसा की गई। इस दौरान सूरज सिंह, कमल सिंह राणा, जुगल किशोर, डॉ. सुमित मैक्नाइट, सुरेश कुमार, जितेंद्र, डॉ. ईशा जैन, डॉ. तरन्नुम, डॉ. कविता, डॉ. वर्षा, डॉ. अभिलाषा, वंदना, मीनाक्षी, सुनीता व गजाला आदि सीएचसी स्टाफ समेत व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर, सतेंद्र वैदिक, हरीश त्यागी, विजयपाल चौधरी, मनमोहन सिंह, राजकरण प्रधान, बिरमपाल प्रधान, सतीश तायल, अरुण त्यागी, डॉ. अनुज चौधरी, दीपक त्यागी, प्रवीण वालिया, संजय चेयरमैन, विपुल पंवार व राजकुमार चौधरी समेत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ