निकुंज बिरला एवं वासिल तोमर महामंत्री सपा युवजन सभा ने अखिलेश यादव जी से लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-निकुंज बिरला ताहरपुर एवं वासिल तोमर महामंत्री युवजन सभा सहारनपुर ने अपने साथियों सहित पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अखिलेश यादव जी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की और विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ बी आर अम्बेडकर जी की मूर्ति भेंट
निकुंज बिरला ने पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पूरे राष्ट्र में रामायण रचियता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए ताकि सभी इस पर्व को अपने परिवार संग मना सकें और ठेकेदारी प्रथा बंद हों और स्थायी नौकरी दी जाएं मौजूदा सरकार ने जो गरीब बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति बन्द किया है उसको बहाल किया जाए निकुंज बिरला ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अखिलेश यादव जी से मांग की इन सभी मुद्दों को लोकसभा में उठाया जाए

0 टिप्पणियाँ