Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस रोजगार छीनने वाली और कॉर्पोरेट हितैषी सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी-गौरव

युवा कांग्रेस रोजगार छीनने वाली और कॉर्पोरेट हितैषी  सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी-गौरव 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवास विकास में चाय की दुकान लगाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। 

कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को चाय पिलाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर नारेबाजी की जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा खोखला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक स्तर पर पहुँच चुकी है। दूसरी ओर सरकार की नीतियों से करोड़ों लोग अपने रोजगार भी खो चुके हैं.गौरव वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री ने युवाओं को पकौड़े तलने और चाय बेचने की सलाह दी थी। इससे उनका 2 करोड़ रोजगार देने वाला वादा चुनावी जुमला साबित हो गया है। आज का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस रोजगार छीनने वाली और कॉर्पोरेट हितैषी इस सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है। इस विरोध कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षगण संदीप डाबरे (रामपुर मनिहारान), जॉनी बिरला (नकुड़), अंकुर शर्मा, रवि ठाकुर, अनिरुद्ध गुरुंग, रक्षित, अभिषेक शर्मा व हार्दिक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष