Ticker

6/recent/ticker-posts

गैस सिलेंडरों से लदा एक रेहड़ा पलटने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

गैस सिलेंडरों से लदा एक रेहड़ा पलटने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- मोहल्ला सराय मौलाना रशीद अहमद गंगोही की मजार वाली में बुधवार को बहुत बड़ा हादसा हो गया। जहां गैस सिलेंडरों से लदा एक रेहड़ा पलटने से एक 3 वर्षीय बच्ची रेहड़े की नीचे दबने से मौत हो गई।

बढ़ई (कारपेंटर) का कार्य करने वाले खालिद की पुत्री 3 वर्षीय हुरेन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह गली में टॉफी खरीदने जा रही थी, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप था कि रेहड़ा चालक सिलेंडरों का ओवरलोड करके ले जा रहा था, वहीं जल निगम की लापरवाही ने भी हादसे को न्योता दिया। नागरिकों ने बताया कि जल निगम ने कई महीने पूर्व पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदकर अधूरी छोड़ दी थी, जिससे रास्ता बेहद खराब हो गया था। हादसे वाले स्थान पर भी सडक का टुकडा बिना इंटरलाकिंग के छोडा गया है। हादसे के बाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशसचिव हाजी सलीम कुरैशी और पूर्व सभासद दानिश कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया लेकिन जल निगम, गैस एजेंसी व रेहडा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष