स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पर हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह व सिकंदरपुर, सलारपुरा, कुंडा कला, दूधला के साथ 29 आयुष्मान आरोग्य पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों की जांच की गई।
सीएचसी में शिविर का शुभारंभ अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने फीता काट कर किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ओपीडी परामर्श व निशुल्क दवाई वितरण की गई। विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नॉन कम्युनिकेबल डिसीज की विशेषज्ञ, सामान्य ओपीडी के साथ-साथ आयुष व यूनानी विभाग द्वारा भी अपनी ओपीडी दवाई वितरण की गई। शिवर में आयुष्मान कार्ड निशुल्क गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण टीवी की जांच व दवाई वितरीत की गई केंद्र प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि शिविर सीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीतरो, सलारपुरा, कुंडा कला, दूधला के साथ 29 आयुष्मान आरोग्य पर निःशुल्क लिया गया। इस अवसर डॉ मानवेंद्र डॉक्टर, निशा, अक्षय, सौरभ, प्रियंका, वैभव, हिमांशु, इरशाद, रजनीश, आजाद आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ