नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं को दिया नवरात्रि का तोहफा
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं को दिया नवरात्रि का तोहफा। वैष्णों देवी धाम जाने वाली सड़क गंदगी और गड्ढों के साम्राज्य को खत्म, सुंदर कलर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यकारी चेयरमैन ने जाति गत राजनीति से ऊपर उठकर सुलभ सड़क मार्ग की घोषणा की।
पिछले कई दिन से मंदिर मार्ग पर हो रहे जल भराव व कीचड़ के कारण आने वाले नवरात्र पर गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को चिंता बनी हुई थी। मंगलवार को मंदिर समिति के मुरारी लाल बजाज ने अन्य सदस्यों को लेकर राम जन्मोत्सव समिति के अरविंद टेबक से मिले तथा अपनी चिंता से अवगत कराया। इसके बाद सभी लोग पूर्व चेयरमेन नोमान मसूद से मिले तथा नवरात्र को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया। श्रद्धालुओं की समस्या को देखकर बुधवार दोपहर नोमान मसूद ने सभासद शालू चौधरी के साथ मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया और तत्काल नवरात्र से पूर्व सडक़ निर्माण की घोषणा कर दी। सडक़ निर्माण का उद्घाटन करते हुए उन्होने कहा कि पहले नवरात्र को ही सडक़ के लोकार्पण का उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ साथ मंदिर तक जनेटर लाइट के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था एवं सघन सफाई हेतू भी पालिका स्टाफ को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सभासद शालू चौधरी, मुरारी लाल बजाज, अरविन्द टेबक, सुशील पाहुजा, शादाब मलिक, करण गोयल, अभिषेक गोयल, सोनू राजपूत, पालिका स्टाफ शाहनवाज, किरणपाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ