Ticker

6/recent/ticker-posts

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य व राहत सामग्री लेकर हुए रवाना

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य व राहत सामग्री लेकर हुए रवाना

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से जूझ रहे पीड़ितों को राहत देने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर सर्वज्ञ समाज समिति रसूलपुर खेड़ी के कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए है।

समिति अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि संतो के आशीर्वाद व रसूलपुर खेड़ी तथा कुतुबपुर लबडौला के ग्रामवासियों के सहयोग से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री के अलावा दवाइयां, रोजमर्रा की प्रयोगातार्थ वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए आज पूरी टीम के साथ पंजाब रवाना हो रहे है। रवानगी में गुरुद्वारा नागल के ग्रंथि बाबा गुलजार सिंह चीमा भी साथ रहे। इस दौरान विश्वास कुमार, नरेश, नीटू, मोहित, अशोक, चांदकिरण, आशीष, बबलू, पप्पू, विकेश, जेके कुमार, बिजेंद्र, अनिल, अमित, सिंह गोनी, जितेंद्र, अजय, आकाश, राजेश, जुल्फिकार व मेनकुमार समेत आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन