दो पक्षों में विवाद के बाद स्थिति सामान्य।सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के निकट पुलिस बल तैनात
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-दो पक्षों में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद सामान्य स्थिति होने के बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के निकट पुलिस बल तैनात किया गया है।उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर जानकारी ली जा रही है।
गौरतलब है कि बुधवार को एक सफाई कर्मचारी और एक दुकानदार के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी।जिसमें कैलाश को चोटिल होना बताया गया था।जिससे सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए थे।वहीं दूसरे पक्ष ने भी कुछ युवकों पर हम्माद को हमला कर घायल करने का आरोप लगाया था।उच्चाधिकारियों ने मौक़े पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया था।घटना को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आ रहा है।शुक्रवार को घास मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।उच्चाधिकारी समय समय स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।कुलदीप बालियान,शहर क़ाज़ी नदीमुल हक़,आबिद हसन,सभासद प्रतिनिधि अमन वाल्मिकी अपने सभासद साथियों के साथ लगातार लोगों से सम्पर्क कर माहौल सामान्य बनाने में लगे हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ