आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी ताकत बनेगा-चौ नीरपाल सिंह
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
दिल्ली -दिल्ली मयूर विहार में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या मे लोगो ने राष्ट्रीय लोकदल का हाथ थामा
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम जबरदस्त तरीके से पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। पूर्वी दिल्ली में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।हर वर्ग के लोगों को, महिलाओं को, युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी पर विश्वास कर रही है।हमारे कार्यकर्ता झुग्गी झोपड़ियों में,रेडी ठेले वालों से व खिलाड़ियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी ताकत बनेगा।दिल्ली खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी व पूर्वी दिल्ली प्रभारी अजीत चौधरी ने कहा कि अक्टूबर में दिल्ली के हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।इस दौरान प्रदेश महासचिव शमशाद मलिक, जयप्रकाश,फैसल चौधरी उत्तर पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष,डॉ नरेंद्र,तुषार कुमार,अजय कुमार,आलोक चौहान,धान सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ