Ticker

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति कार्यक्रम द्वारा महिलाओं को किया जा रहा सशक्त - ब्रजेश सिंह

मिशन शक्ति कार्यक्रम द्वारा महिलाओं को किया जा रहा सशक्त - ब्रजेश सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कुवंर ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत घलोली देवबंद मे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत एनआरएलएम योजना के स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु कार्यशाला का उदघाटन माँ सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। 

राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ, महिला हेल्प लाइन नं०, महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, महिला साइबर सेल, एन्टी रोमियों दस्ता आदि विभिन्न गतिविधियों से महिलाओ का शोषण हो बन्द हो गया है। महिलाएं, बालिकाएं अब 24 घन्टे बेखोफ कहीं भी आ जा सकती है और अपराधी के मन मे खौफ है कि यदि महिलाओं को गलत नजर से देखा तो तुरन्त एक्शन लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी देवबंद अमित नांरंग द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या विवाह योजना, शादी अनुदान के जानकारी के साथ वित्तीय साक्षरता आदि पर चर्चा की गयी ।कार्यक्रम मे पुलिस विभाग से महिला सब इन्सपेक्टर द्वारा महिलओं से सम्बन्धित विभिन्न कानून, हेल्प लाईन नं०, साइबर क्राइम, महिला हेल्प डेस्क आदि पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम मे स्वयं सहायता समूह की 50 महिला सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा सहायक विकास अधिकारी आई०एस०बी० जितेन्द्र कुमार, ग्राम सचिव हिमाश, बी०एम०एम० द्वारा भी विभिन्न मुददों पर चर्चा कर महिलाओं को सशक्त करने हेतु क्षमता संवर्धन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा