Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्री राम लीला में हुआ भरतमिलाप लीला का सुंदर मंचन

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित  श्री राम लीला में हुआ भरतमिलाप लीला का सुंदर मंचन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित  श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव मे भरतमिलाप लीला का सुंदर आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह रहे।

भरत का अपने ननिहाल से आना,प्रभु श्री राम के बनवास के बारे में पता चलना,माता कैकयी के साथ क्रोधित होने व विलाप के संवाद,गुरु वशिष्ठ के नेतृत्व में सभी माताओं के साथ प्रभु श्री राम के पास वन को जाना,श्री राम व भरत का मिलन,प्रभु का अयोध्या वापिस आने से इंकार करने,भरत का प्रभु की खड़ाऊँ लेकर वापिस आना आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ प्रभु राम के रूप में दिनेश सक्सेना,लक्ष्मण के रूप में गौरव चानना,सीता माता के रूप में पूजा काला,केकयी के रूप में पूजा,भरत के रूप में प्रिंस कपिल,शत्रुघ्न के रूप में चिराग भसीन,कौशल्या के रूप में आशा,सुमित्रा के रूप में निशा,सुमन्त के रूप में शिवम का सुंदर अभिनय रहा।जय कालरा व राजेन्द्र यादव ने निर्देशन किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,दशहरा प्रधान नरेश कुमार,प्रभु राम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉ0एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता,संयोजक विजय कुमार,राकेश राणा, अमन भाटिया,राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान एवं योगेश दहिया अतिथि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरेला पर्व पर जनपद में 30हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित