Ticker

6/recent/ticker-posts

त्रिनेत्र रिसर्च जांच फाउंडेशन व आदर्श मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन

त्रिनेत्र रिसर्च जांच फाउंडेशन व आदर्श मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल.-कस्बे के रेलवे रोड पर त्रिनेत्र रिसर्च जांच फाउंडेशन के नवनिर्मित कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। 

रेलवे रोड स्थित कार्यालय का थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह, वत्सराज स्वाधीन, पत्रकार एसडी गौतम व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर थाना निरीक्षक रमेश चंद सिंह ने कहा कि उद्देश्य और लक्ष्य का जीवन में होना आवश्यक है क्योंकि बिना उद्देश्य के जीवन निर्थक है उन्होंने कार्यालय के उद्घाटन पर निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करने की बात कही। संस्था अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड व भ्रष्टाचार को रोकने की मुहिम को तेज करते हुए कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर चौ. कलीराम डिग्री कॉलेज के सचिव रजनीश नौसरान, नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक वत्सराज त्यागी, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कल्पनाथ चौरसिया, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र धवलहार, तेजस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर हेमंत अरोड़ा, स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक जगपाल स्वामी व भारतीय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लिटिल शर्मा समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी जोगेंद्र सैनी, वरिष्ट पत्रकार मुमताज मलिक, सेठपाल सिंह, राजीव वर्मा, जावेद डीलर, इरफान प्रधान, राकेश पहलवान, इखलाक कादिर, विश्वास त्यागी, प्रताप सिंह, अमित कुमार, रूपेश डीलर, गौरव त्यागी, दीपक त्यागी , संदीप कुमार व अक्षय कश्यप समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उधर कस्बे के बस स्टैंड पर* आदर्श मेडिकल स्टोर का भी विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मेडिकल स्टोर का उद्घाटन भारतीय जन रक्षक आर्मी सुप्रीमो जोगेंद्र सैनी, ग्राम प्रधान राजकरण, डॉ. नमन शर्मा व पत्रकार एसडी गौतम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। फार्मेसिस्ट मोहित सैनी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मास्टर संदीप सैनी, जावेद डीलर, कुलदीप काला, सोनू चौहान, मुकेश सैनी, ओजस्वी राणा, सरफराज, इरफान मिर्जा, इरफान प्रधान, अक्षय, अंकित, अभी सैनी, शिवकुमार व सेठपाल समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 विशेष विधानसभा सत्र असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है-आलोक शर्मा