पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर,2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपना कर पार्टी को मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बने का संकल्प लिया।
आज अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना कर हमें संरक्षण देने का काम किया उन्होंने अपने कुशल राजनीति से देश प्रदेश में कुशल राजनीतिक रूप में अपनी छवि स्थापित कर पिछड़े दलित शोषित वंचित समाज को उनके अधिकार दिलाने का काम किया।उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कभी भी वर्ग विशेष की राजनीति नहीं की बल्कि सर्व समाज को सम्मान देने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साजिद चौधरी पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि शिक्षकों के हितार्थ कार्य जितने नेताजी ने किए इतिहास में अभी तक उनके रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया, नेताजी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नेताजी के कार्यों को आगे बढ़ाया और उनसे भी एक कदम बढ़कर शिक्षामित्र को स्थाई कर एक इतिहास रचा। वरिष्ठ नेता परवेज मलिक पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और पूर्वी जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर ने कहा अखिलेश यादव लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं जिसमें हम सब कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है आज के दिन संकल्प ले की 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है इस मौके पर अब्दुल गफूर फरहाद आलम गड़ा रतन नवाब यादव यादव जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी विलास राणा हैदर मुखिया अच्छन यादव मोहसिन मलिक प्रवीण बंदूखेड़ी मुस्तकीम राणा काशिफ अल्वी इरशाद सलमानी मेहरबान चौधरी हसीन कुरैशी आरिश सलमानी अजय पुंडीर महेंद्र पाल फुरकान त्यागी जमाल साबरी महजबी खान वीरेंद्र यादव फौजी रामपाल राजकुमार प्रधान राजकुमार बिरला नितिन यादव सुरैया खान परमजीत कौर विक्रम सिंह इम्तियाज़ खान कैफ कुरैशी शाहिद मंसूरी चौधरी जुमला सिंह अमित कुमार सुरेंद्र यादव परवीन विनोद नायक कौशिक इसराना काजल खान जावेद वसीम हबीब गड़ा अली गड़ा शोएब गड़ा सलमान गड़ा दीपक गौड़ योगेंद्र शर्मा रोहित कश्यप सनावर नाजिया अल्वी सोनू कुमार सुरेश पुंडीर विशाल यादव अयाज उस्मानी सावेज मलिक इसराना वेदपाल पटनी आदि
0 टिप्पणियाँ