लोकतंत्र सेनानियों ने समाजवाद के चिंतक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने आज डॉ राम मनोहर लोहिया के सच्चे अनुयायी जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
आज कलेक्ट बार संघ परिसर में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद से जुड़े लोकतंत्र सेनानियों ने समाजवाद के चिंतक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी लोक कल्याण परिषद के मंडल संयोजक एवं पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आजाद ने जयप्रकाश नारायण के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सदैव समाजवाद के चिंतक रहे उन्होंने शोषण पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की आवाज को उठाने का काम किया उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शासनकाल में इमरजेंसी लगा दी गई थी जिसका उनके द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध किया गया था और उनके साथ भारी संख्या में लोगों ने जेल यात्रा भी की थी उन्होंने बताया कि उनके विरोध के कारण 6 वर्ष के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान हर किसी को समस्याओं से जूझना पड़ा। उन्होंने कहा कि जेल में यातनाएं सहने के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया जिसके फल स्वरुप देश में जनता पार्टी की सरकार बनी। और आपातकाल में जेल जाने वाले लोगों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया गया उन्होंने कहा कि हमें ऐसे आदर्शवादी और सिद्धांत वादी व्यक्ति के आदर्शों पर चलना चाहिए यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।।इस अवसर पर जिला संयोजक राजेंद्र अटल जिलाध्यक्ष बलदेव राज जोशी प्रवक्ता निसार सिद्दीकी जमाल गोरी नरेंद्र शर्मा सुभाष चंद्र त्यागी राकेश जय श्री राम अशोक मित्तल तहसीन अहमद युसूफ प्रेम सिंह भंडारी शौकत अनवर खान अहमद जमाल रशीद अहमद के साथ भारी संख्या में लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा एवं संचालन प्रवक्ता निसार सिद्दीकी ने किया।
0 टिप्पणियाँ