शिव सेना शिंदे गुट में आस्था जताते हुए अनेक लोगों ने की सदस्यता ग्रहण।
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-शिव सेना शिंदे गुट में आस्था जताते हुए अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।वहीं मंडल उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
शिव सेना शिंदे गुट के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार सक्सेना व जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने सोनू रोहिला को जिला उपाध्यक्ष, विशाल कुमार को ज़िला महासचिव, विकास उर्फ सर्जन को नगर उपाध्यक्ष, मनोज भटनागर को नगर सचिव, यश शर्मा को नगर सचिव, अर्पण पँवार की तहसील प्रमुख, विशाल चौधरी को रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख, शोकेस कुमार को सलेमपुर ग्राम प्रमुख, शिवम पँवार को अहमदपुर ग्राम प्रमुख के पद पर नियुक्त करते हुए निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार सक्सेना व जिलाध्यक्ष सोनू तोमर ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों का पालन करते हुए जन जन तक उनके विचारों को पहुंचाना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मज़बूत बनाना है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है।
0 टिप्पणियाँ