भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति हर स्तर पर किसानों के लिए तत्पर है-राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत जिला सहारनपुर की सदर तहसील के गांव नौजली दनयालपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश रविंद्र त्यागी जी ने की जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह रहे महापंचायत में किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह वह प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का बड़ी माला पहनकर स्वागत किया
महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जी ने इन्तखाव प्रधान को जिला अध्यक्ष सहारनपुर नियुक्त किया महापंचायत में किसानो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान व सरकार को गन्ना समर्थन मूल्य 500 रूपए कुंटल करना चाहिए जिससे किसानों का पालन पोषण ढंग से हो सके संगठन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करता है क्योंकि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं चार गुना बिजली का बिल आ रहा है बिजली विभाग के अधिकारी कान खोलकर सुन ले किसी भी गांव के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने को गए तो होगा घेराव किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने देगा हमारा संगठन हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैअरविंद त्यागी, गोपाल त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, तब्बुसुर चौहान, बंटी सिंह लोधी, नरेश प्रजापति, ठाकुर सुनील सिंह राष्ट्रीय आदि उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ