Ticker

6/recent/ticker-posts

कुश्ती प्रतियोगिता में मनस्वी राठी ने स्वर्ण और नौमान ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

कुश्ती प्रतियोगिता में मनस्वी राठी ने स्वर्ण और नौमान ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर की मनस्वी राठी ने स्वर्ण और मोहम्मद नौमान ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को कीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा सम्मानित किया गया।

कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार मे आयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद सहारनपुर की रहने वाली मनस्वी राठी ने अपने भार वर्ग मे भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। स्वर्ण पदक विजेता मनस्वी राठी सहारनपुर जनपद की रहने वाली है और मंगलौर मे पढाई करती है। जबकि सहारनपुर के मोहम्मद नौमान ने गोरखपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर सहारनपुर जिले का नाम रोशन कर दिया। 
कुश्ती खिलाड़ी मनस्वी राठी और मोहम्मद नौमान, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार की देखरेख मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित हुए स्वागत कार्यक्रम में कीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने दोनों पहलवानों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर की मनस्वी राठी व मोहम्मद नौमान के पदक जीतने पर कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, बृजेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, पुनीत कुमार आर्य, अश्वनी श्रीवास्तव, रवि कोरी, सुप्रिया रानी, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, जयेन्द्र कुमार, प्रदीप शर्मा, मनोज प्रजापति, रोहित छिकारा, अभिषेक चौधरी, अजय कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोबल नॉलेज पार्क देवबंद में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन