Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुज कुमार ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनुज कुमार ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उड़ीसा में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले के अनुज कुमार ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर अनुज कुमार को जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान मे 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता उड़ीसा प्रदेश के भुवनेश्वर शहर के कलिंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रही है। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  सहारनपुर जिले के अनुज कुमार ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम के सदस्य के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुज कुमार ने गोला फेंक इवेंट मे 18.31 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश समेत सहारनपुर जिले का नाम गौरवान्वित कर दिया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुज कुमार सहारनपुर जिले के बडगांव कस्बे निवासी पिता प्रमोद कुमार के मेघावी पुत्र हैं। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर अनुज कुमार को जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा, पॉपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, समित चौधरी, गौरव चौहान, मनीष कुमार, हैदर चौधरी, रुबिका नेगी, सोनवीर सिंह, आदेश कुमार, मनोज प्रजापति आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में हुई किसानों की समस्याओं पर चर्चा