Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के तीन क्रिकेटरों का उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर

सहारनपुर के तीन क्रिकेटरों का उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जिले के तीन प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ीयों कुनाल त्यागी, आकिब खान और प्रशांत वीर का चयन उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी की लहर दौड़ गई। 

                     आकिब खान
शनिवार को एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम लगातार सहारनपुर क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं और उनके प्रयासों से जिले को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है।चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने अपने संदेश में कहा कि यह सहारनपुर क्रिकेट के इतिहास का गौरवशाली क्षण है। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और निष्ठा की सराहना की और बताया कि इस उपलब्धि ने जिले की क्रिकेट पहचान को नए स्तर पर पहुंचाया है।
                          प्रशांत वीर
उल्लेखनीय है कि प्रशांत वीर को हाल ही में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया था, जबकि कुनाल त्यागी ने पिछले वर्ष इंडिया U-23 टीम में खेलते हुए 35 विकेट लिए और आकिब खान ने इंडिया A टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कुनाल त्यागी गरीब परिवार से आते हैं और अपने संघर्ष के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जिससे यह सफलता और भी प्रेरणादायक बन गई है।
                        कुनाल त्यागी
इस उपलब्धि पर एसडीसीए के सभी पदाधिकारी और सदस्य, सचिव लतीफ़ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा (पाली कालड़ा), संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, सत्यम शर्मा, GIS सचिव रवि सिंघल, और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, विनय कुमार, अर्जुन चौहान, आदिल खान,भावना तोमर, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष, राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली,राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल, ललित पंवार, मृदुल गर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को किया विरोध