Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी दीपावली की शुभकामनाएं

सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी दीपावली की शुभकामनाएं

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-दीपावली के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहारनपुर देहात के लोकप्रिय विधायक आशु मलिक ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी सदैव जनकल्याण, सामाजिक सौहार्द और समानता के मूल्यों पर कार्य करती रहेगी। विधायक आशु मलिक ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर विकास, रोजगार और भाईचारे का दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि सभी लोग दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामलाल पाल, हैदर निगार मुखिया, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती और जनता के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों की प्रतिभा निखारने से उनके भविष्य उज्ज्वल बनेगा और वे विकसित भारत बनाने में सहयोगी बनेंगे-नेहा चौधरी