दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए प्रिंस कुमार का भारतीय एथलेटिक्स टीम मे हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस कुमार का दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु भारतीय एथलेटिक्स टीम मे चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स खेल की अंतरराष्ट्रीय ‘‘दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता’’ का आयोजन झारखण्ड राज्य के रांची शहर के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक होना निर्धारित है। उन्होने बताया कि उक्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले के कुशल खिलाड़ी प्रिंस कुमार का चयन 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर इवेंट में किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसका आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक रांची के ही स्टेडियम में हुआ था। इस प्रतियोगिता मे प्रिंस कुमार ने भारतीय पुलिस टीम जिस विभाग में वे कार्यरत है के सदस्य के रूप में भाग लेते हुए 5 हजार और 10 हजार मीटर के दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। उन्होने बताया कि प्रिंस कुमार पुत्र रामनाथ सहारनपुर जिले के कस्बा फंदपुरी के गांव जगहेता नजीब निवासी है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस कुमार सहारनपुर के पॉपिन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस कुमार का अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु चयन होने पर जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, डॉ. मनोज सिंधी, चौधरी ईश्वर सिंह मुखिया, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, पॉपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, अविनाश कुमार बिट्टू , मुस्तकीम अंसारी, हैदर चौधरी, मनीष कुमार, जुली पुंडीर, समित चौधरी, गौरव चौहान, आदेश कुमार, रुबिका नेगी, सोनवीर सिंह, मनोज प्रजापति, अनुज कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ