Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में दी दिखाई ,मौके पर ही किए ऑनलाइन चालान।लोगों को सेफ ड्राइव के लिए किया जागरूक

सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में दी दिखाई ,मौके पर ही किए ऑनलाइन चालान।लोगों को सेफ ड्राइव के लिए किया जागरूक

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। बस स्टैंड पर चलाए गए  हेल्मेट चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख़्ती दिखाते हुए दर्जनों दोपहिया वाहनों के मौके पर ही ऑनलाइन चालान किए। बिना नम्बर प्लेट तथा बिना हेल्मेट बाइक सवारों पर विशेष निगरानी रखी गई।

सोमवार को अभियान का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने किया। पुलिस ने इस दौरान लोगों को न सिर्फ नियमों का पालन कराने पर फोकस किया बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में हेल्मेट की उपयोगिता व जिम्मेदार ड्राइविंग के महत्व पर भी जागरूक किया। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने कहा कि सड़क हादसे  लापरवाही से होते हैं थोड़ी सी सावधानी जिंदगी बचाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाऐं तथा यातायात नियमों को आदत में शामिल करें जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न