प्रदेश स्तरीय जूनियर टीम का यह पहला प्रशिक्षण सत्र सहारनपुर में आयोजित
प्रशिक्षण सत्र सहारनपुर क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होगा-सचिव लतीफ़ उर रहमान
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम का चार दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सोमवार को अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शुरू हो गया। प्रदेश स्तरीय जूनियर टीम का यह पहला प्रशिक्षण सत्र सहारनपुर में आयोजित हो रहा है, जिसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।कैंप की कमान हेड कोच ध्रुव सिंह संभाल रहे हैं, जबकि सौरव दुबे बैटिंग कोच, मोहम्मद सैफ फील्डिंग कोच और विनय कुमार टीम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ टीम के फिजियो, ट्रेनर, परफॉर्मेंस एनालिस्ट, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और मसाजर भी उपस्थित हैं।
सचिव लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि यह उपलब्धि एसडीसीए चेयरमैन मोहम्मद अकरम के लगातार प्रयासों का फल है। मोहम्मद अकरम ने सहारनपुर के क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया है।साथ उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण सत्र सहारनपुर क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रशिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा।चार दिवसीय कैंप में खिलाड़ियों को तकनीकी अभ्यास, फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग के विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण से न केवल सहारनपुर के खिलाड़ी बल्कि पूरे जिले की प्रतिभाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।कैंप के आयोजन में एसडीसीए अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा (पाली कालड़ा), संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, सत्यम शर्मा, जीआईएस सचिव रवि सिंघल, और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, विनय कुमार, अर्जुन चौहान, आदिल खान, भावना तोमर, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौहान, प्रिंस पटेल, ललित पंवार, मृदुल गर्ग का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ