सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक पदयात्रा
मंत्री सहित महापौर, सहारनपुर नगर विधायक, जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा कर दिया एकता का संदेश
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- राष्ट्रीय एकता के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ करने के लिए उनकी 150वीं जयन्ती के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के संबंध में सभी नागरिकों को विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढाने के लिए सहारनपुर महानगर में पद यात्रा जैन मंदिर जैन बाग से प्रारम्भ होकर बजाज इण्टरनेशन स्कूल न्यू शारदा नगर पर सम्पन्न हुई।
पदयात्रा रायवाला रानी बाजार- दीनानाथ बाजार- बडतला-भगत सिंह चौक- मोरगंज बाजार चौक फव्वारा चौकी सराय- श्री राम चौक घण्टाघर-खेमका सदन खलासी लाईन होते हुए बजाज इण्टरनेशन स्कूल न्यू शारदा नगर पर सम्पन्न हुई। कुल 08 किमी0 की पदयात्रा में 02-02 किमी0 पर चार पडाव रखे गये। पदयात्रा में उत्साह देखते बनता था। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर स्वागत, जयघोष एवं पुष्पवर्षा हुई।पदयात्रा में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, महापौर डॉ0 अजय कुमार, सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, उद्यमियों, युवकों, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी को याद करते हुए कहा कि देश की अखण्डता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले तथा अदम्य साहस, दृढ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निष्ठा तथा देश को एकीकरण मार्ग पर ले जाकर एकता का संदेश देने वाले लौहपुरूष का व्यक्तित्व एवं कृतत्व सभी को जानकर प्रेरणा लेनी चाहिए। देश प्रेम की ऐसी मिशाल अनूठी मिलती है जिन्होने 562 रियासतों में विभाजित देश को एक सूत्र में बांधकर एकता का संदेश दिया। पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख मिलती हैविधायक नगर श्री राजीव गुम्बर ने कहा कि आगे आने वाली पीढियों को महापुरूषों द्वारा किए गये कार्यों एवं विचारों से परिचित कराना है। महापुरूषों की जयंती के द्वारा मिली प्रेरणा से कार्यों को करने में उत्साह एवं ऊर्जा मिलती है। हमारी विरासत को संजोकर रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होने लौहपुरूष के 150वीं जयन्ती पर सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर एकता का संदेश देने को कहा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, के एल अरोड़ा, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, रविन्द्र मिगलानी, राजकुमार मक्कड़, जयवीर राणा, पाली कालड़ा, धनप्रकाश कश्यप, के पी सिंह, एम पी सिंह चावला, प्रियंका आनंद, पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ