16 नवंबर को होने वाली अधिकार महारैली मे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे लोग- गुफरान अली
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-अंबेहटा में होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पश्चिमांचल की वंचित शोषित अधिकार महारैली को लेकर प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को अधिकार महारैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा का प्रदेश अध्यक्षे हाफिज, गुफरान अली ने माला डालकर स्वागत किया बैठक में बोलते हुए हाफिज, गुफरान अली ने कहा कि 16 नवंबर को होने वाली अधिकार महारैली मे अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और रेली को कामयाब बनाएं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा ने कहा, के माने मंत्री जी हमेशा ही गरीबों और पिछड़ों अल्पसंख्यकों की लड़ाई, हमेशा लड़ते रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा ने कहा की सहारनपुर मैनपुर में होने वाली रैली में ऐतिहासिक भीड़ होगी, सुजीत बंजारा जी ने कहा कुछ पार्टी पदाधिकारी के ना आने की वजह से नाराजगी भी जताई, और निष्क्रिय लोगों को पदमुक्त करने की सलाह दी, और सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचने की अपील की
0 टिप्पणियाँ