Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन

सहारनपुर मे खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट मनोज कश्यप 

सहारनपुर-सहारनपुर मे पहली बार आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 का आयोजन  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग के पुरस्कार वितरण समारोह मे किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी अरविन्द शेरवालिया ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस किकबॉक्सिंग लीग में स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता, जो 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित होगी, में प्रतिभाग करेंगे। किकबॉक्सिंग लीग में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, समाजसेवी वैभव भाटिया, सूरज जैन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी व सफल आयोजन करने पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियों के प्रयासो की प्रशंसा की। 
किक बॉक्सिंग लीग मेपॉइंट फाइट इवेंट के 07- 09 आयु वर्ग के -24 किलोग्राम मे अन्याय सिंह ने स्वर्ण, अवनि ने रजत, जानवी व दिव्यांशी ने कांस्य पदक, 10-12 आयु वर्ग के -32 किलोग्राम मे अवन्या ने स्वर्ण, अनमोल ने रजत, टीना व अपेक्षा ने कांस्य पदक, - 37 किलोग्राम मे नैंसी सिंह ने स्वर्ण, वीरा ने रजत, सृष्टि व आइशा परवीन ने कांस्य पदक, -42 किलोग्राम मे आतिफा नाज ने स्वर्ण, सोनिया ने रजत, गुंजन सैनी व रितिका ने कांस्य पदक, -47 किलोग्राम मे जिया ने स्वर्ण, प्रिन्सी ने रजत, वैष्णवी व खुशी ने कांस्य पदक, +47 किलोग्राम मे अन्वी ने स्वर्ण, इकरा ने रजत, परी व गिरमिया सरोय ने कांस्य पदक।
13-15 आयु वर्ग के -32 किलोग्राम मे अनोखी ने स्वर्ण, सादिया ने रजत, रेनू व काजल ने कांस्य, -37 किलोग्राम मे सोनी ने स्वर्ण, जिया ने रजत, जोया व सोनी ने कांस्य, -42 किलोग्राम मे अनम ने स्वर्ण, शीतल ने रजत, सानिया व अन्वी ने कांस्य, -46 किलोग्राम मे फलक ने स्वर्ण, पलक ने रजत, अंजना व पालवी ने कांस्य,-50 किलोग्राम मे कनक ने स्वर्ण, सिमरन ने रजत, पलक व रिदोही ने कांस्य, -55 किलोग्राम मे तनु ने स्वर्ण, महक ने रजत, वंशिका ने कांस्य, +55 किलोग्राम मे आयुषी ने स्वर्ण, खुशबु ने रजत, बुलबुल व टीना ने कांस्य पदक।16-18 आयु वर्ग के -45 किलोग्राम मे शालू ने स्वर्ण, कशिश ने रजत, इकरा व साहिन ने कांस्य पदक, -50 किलोग्राम मे निशु ने स्वर्ण, महक ने रजत, पलक व नौशाबा ने कांस्य पदक, -55 किलोग्राम मे पूनम ने स्वर्ण, तुलसी ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में निर्णायक मंडल मे शामिल अन्तरराष्ट्रीय रेफरी सोनू सैनी, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी उदयवीर सिंह व आदित्य भाल, निखिल, स्पर्श, सलोनी, साक्षी, खुशी, वंशिका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लखन कुमार, आकाश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, विशाल, मनोज प्रजापति, अजय कुमार, सीमा सैनी, सुरेन्द्र कुमार, सुरेखा, तेजस्वनी, पुनीत, मनोज सूर्यदेव, रितू, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल