भीम आर्मी जय भीम संगठन ने कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को दिया ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता सुमित बौद्ध के विरुद्ध दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें एक ज्ञापन दिया।
आज जिला अध्यक्ष सनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन देते हुए बताया कि सुमित बौद्ध, जो लंबे समय से समाज के कमजोर, वंचित एवं दलित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आए हैं, उन्हें राजनीतिक दबाव और साजिश के तहत फँसाया जा रहा है।जिला अध्यक्ष सनी गौतम ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल एक व्यक्ति पर अन्याय है, बल्कि पूरे दलित समाज की आवाज को दबाने का प्रयास है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सुमित बौद्ध जी पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और उन्हें शीघ्र रिहा किया जाए।सनी गौतम ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सुमित बौद्ध जी को जल्द न्याय नहीं मिला, तो संगठन पूरे दलित समाज को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सुमित बौद्ध जी को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय, समानता और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। भीम आर्मी का संकल्प है “जहाँ अन्याय होगा, वहाँ भीम आर्मी खड़ी होगी।”इस अवसर एड. प्रमोद गौतम, अनिकेत आदित्य, सामर गौतम अभिषेक, प्रमोद गौतम, बादल जोनी, सागर गौतम अनिकेत गौतम, आदित्य गौतम, सोतम गौरव सिद्धि, गुलशन कुमार,साबरमती,साहिन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ