Ticker

6/recent/ticker-posts

इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते 08 पदक

इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते 08 पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। 

दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 09 नवंबर 2025 तक चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमे सहारनपुर के अंकुश कुमार ने स्वर्ण, माधव कटारिया ने स्वर्ण, रावीन ने स्वर्ण, असद अंसारी ने रजत, संयम पाराशर ने रजत, अनिरुद्ध शर्मा ने रजत, केशव छाबड़ा ने कांस्य, आर्यन ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, दी आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी, सचिव मोहित शर्मा, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक एवं समाजसेवी रविंद्र कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को 
सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में कनिष्क कुमार के द्वारा टीम कोच एवं ऑफिशियल की भूमिका निभाई गई। दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के खिलाड़ी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा रहे है। इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, जिला कलारियापट्टू एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, रवि कोरी, दीपक शर्मा, रुवेश सैनी, राघव मिड्ढा आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

’होली खेलें, लेकिन आध्यात्मिक रंगों से-स्वामी चिदानन्द सरस्वती’