कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की यौमे पैदाइश के अवसर पर किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-स्वतंत्रता सेनानी,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत सरकार में प्रथम शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की यौमे पैदाइश के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रथम शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की यौमे पैदाइश के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के द्वारा उर्दू अखबारों के पत्रकारों" डॉ शाहिद ज़ुबैरी सहाब,सुआलेह एह्कर साहब एवं समीर चौधरी साहब को सम्मानित किया गया।इस समारोह मे महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पगड़ी पहनाकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप जैन एवं पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने शौल पहनाकर और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल जी ने "सम्मान प्रमाणपत्र" देकर तीनों पत्रकारों को सम्मानित किया।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी के ज़िन्दगी पर रोशनी डाली गई एवं ख़िराजे अकीदत पेश की गई।इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल,महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, कार्यक्रम के संयोजक व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल इमरान कुरैशी, ए.आई.सी.सी सदस्य मुज्जफर अली, महानगर उपाध्यक्ष अमरदीप जैन,हरीओम मिश्रा,अनुज शर्मा,काजी शौकत, पूर्व पार्षद चंद्रजीत निक्कू, सोनू पठान,आरीश सिद्दीकी, जमाल अहमद, विपिन कांत, मयंक शर्मा, उमैर कुरैशी, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ