कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- स्टेट हाइवे 59 पर गांव बसेड़ा में एक कार व गन्ने से भरी ट्रैक्टर बुग्गी के साथ भिड़ंत में दोनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र लोटन वर्मा निवासी कैनाल रोड देहरादून अपनी स्विफ्ट कार संख्या DL9CAA 9897 में सवार होकर दिल्ली से मुजफ्फरनगर गागलहेड़ी स्टेट हाईवे होते हुए देहरादून जा रहा था कि दोपहर समय करीब 1बजे जैसे ही वह गांव बसेड़ा के निकट पहुंचा तो उसकी कार और सामने विपरीत दिशा से आ रही गन्नो से भरी एस्कॉर्ट ट्रैक्टर बुग्गी के साथ टकरा गई, घटना में ट्रैक्टर चालक साधारणसिर थाना नागल निवासी सोनू सहित दोनों घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से कार चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ