Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सहारनपुर शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सको ने भाग देकर एक दूसरे को रंग लगाकर किया रंग बिरंगी।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा, "हम कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. दीपशिखा खन्ना और उनकी टीम - डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. साक्षी मलिक, और डॉ. नीलम गर्ग के प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने डेकोरेशन, स्वादिष्ट खाने और कल्चरल एक्टिविटीज़ के साथ एक यादगार शाम बनाने के लिए बहुत मेहनत की।" समारोह में मेयर डॉ. अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने समारोह में चार चांद लगा दिए। उड़ान ग्रुप के बच्चों ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। एंकर्स की बेहतरीन एंकरिंग और विभिन्न आर्टिस्ट्स की प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया। IMA सदस्यों ने स्विमिंग पूल में डांस पार्टी करके माहौल और खुशनुमा बना दिया।आईएमए सहारनपुर शाखा की ओर से सचिव डॉ नीरज आर्या और कोषाध्यक्ष डॉ अनुपम मलिक सभी प्रतिभागियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल