Ticker

6/recent/ticker-posts

त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया

रिपोर्ट-समीर चौधरी

देवबंद-त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क बनी हुई है। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात सागर जैन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ नगर में पैदल मार्च किया और शरारती तत्वों को चेताया।

सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार, रेलवे रोड तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान जिले के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी अभिषेक सिंह ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि गश्त का उद्देश्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। जनपद में शांति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया