Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा सरकार में देश प्रदेश में घूम रहा विकास का पहिया-मोहित बेनीवाल

 भाजपा सरकार में देश प्रदेश में घूम रहा विकास का पहिया-मोहित बेनीवाल

अंबोली गढ़ी गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया आठ करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजित राणा का किया गया अभिनंदन

रिपोर्ट-समीर चौधरी

देवबंद - भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास हो रहा है। योजनाओं का क्रियान्वयन ईमानदारी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मस्तक ऊंचा किया है और आज पूरे विश्व में भारत का नाम सम्मान से लिया जाता है।

मोहित बेनीवाल सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी के संयोजन में गांव अंबोली गढ़ी में हुए होली मिलन एवं किसान सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत द्वारा आठ करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में देश प्रदेश में विकास का पहिया घूम रहा है। शहर ही नहीं बल्कि गांव गांव में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की कड़ी में उनके फसलों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं तथा किसान निधि देकर उनका सम्मान किया जा रहा है। कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष बौखलाहट में है और सरकार को बदनाम करने की कोशिश में लगी है, लेकिन जनता जानती है कि उनका विकास एवं सुरक्षा भाजपा सरकार मे ही सुरक्षित है।
रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, शहर विधायक राजीव गुम्बर, गंगोह विधायक कीरत सिंह, अभय राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने भी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत राणा समेत अतिथियों का अभिनंदन किया गया। संचालन जिला महामंत्री पवन संवई ने किया। चौ. राजवीर सिंह, कपिल डाबर, पपिन चौधरी, इशांत चौधरी, रविंद्र काका, हरीश त्यागी, मान सिंह सैनी, नईम आलम, श्यामवीर त्यागी, प्रवीण वालिया, अमरदीप नोसरान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया