Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं ने विधिवत रूप से किया होलिका पूजन

 महिलाओं ने विधिवत रूप से किया होलिका पूजन

नगर में दर्जनों स्थानों पर देर रात होगा होलिका दहन

रिपोर्ट-समीर चौधरी

देवबंद-रंगों के महापर्व होली से पूर्व नगर व देहात क्षेत्र में होलिका पूजन हुआ। उल्लास के पर्व होली को लेकर नगर के बाजार गुलजार बने हुए हैं। देर रात विधिवत रूप से होलिका का दहन किया गया।

नगर लहसवाड़ा, मजनूवाला रोड, बलजीत कालोनी, पंजाबी कालोनी, इंद्रा कालोनी, अनाज मंडी, भायला रोड, नेचलगढ़, मोहल्ला दुद्धा आदि समेत अनेक स्थानों पर होलिका पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजी गई। देर रात विधिवत रूप से होलिका दहन हुआ। उधर, नगर के बाजारों में रंगों व मिष्ठान समेत होली के अन्य सामान की दुकानें सजने से बाजारों की रौनक बढ़ी हुई है। त्यौहार को उल्लास के साथ मनाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में रंग बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार रंगों की खूब बिक्री हुई। वहीं, बाजार में मौजूद सैकड़ो प्रकार की पिचकारियां और मुखौटे बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। त्यौहार पर कोई अर्पिय घटना न होन इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चौक चौराहों समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है साथ ही अधिकारी भी पैदल गश्त कर हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया