ग्लोकल विश्वविद्यालय में “लिंक्डइन प्रोफ़ाइल बिल्डिंग” विषय पर हुआ सेमिनार का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन के संरक्षण में, कुलपति प्रोफेसर जॉन फिनबे की प्रेरणा तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) स्टूडेंट क्लब के द्वारा न्यू इनोवेशन एंड रिसर्च के तत्वाधान में ग्लोकल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार “लिंक्डइन प्रोफ़ाइल बिल्डिंग” का आयोजन किया गया।सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को लिंक्डइन जैसी प्रोफेशनल सोशल मीडिया साइट पर प्रभावशाली प्रोफ़ाइल बनाने की जानकारी देना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के अवसर बढ़ाना था।
प्रो. शोभा त्रिपाठी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, ग्लोकल विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थी चाहे किसी भी पृष्ठभूमि से हों, उन्हें हर मंच पर अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें अपनी क्षमताओं को आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शित करना चाहिए। हमारा दायित्व है कि हम उन्हें इस स्तर तक प्रशिक्षित करें कि वह दुनिया के अन्य विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सके।” कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सना ज़की, एसोसिएट प्रोफेसर, ग्लोकल यूनानी कॉलेज ऑफ मेडिसिन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. ज़की ने लिंक्डइन के प्रमुख बिंदुओं और उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की तथा उसका संक्षिप्त इतिहास भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि लिंक्डइन किस प्रकार अकादमिक जगत और उद्योग जगत के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि “ग्लोकल विश्वविद्यालय सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग में हमेशा अग्रणी रहा है और विश्वविद्यालय की स्थापना से ही डिजिटल भागीदारी एवं विद्यार्थियों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।”श्री मोहम्मद कैफ मलिक, बी.सी.ए. अंतिम वर्ष के छात्र, ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने लिंक्डइन प्रोफ़ाइल निर्माण पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने लिंक्डइन के विभिन्न फीचर्स, नेटवर्किंग के उपयोग और प्रोफ़ाइल को आकर्षक बनाने के व्यावहारिक तरीकों को समझाया। उन्होंने प्रतिभागियों को ट्रेनिंग भी दी, जिसमें छात्रों ने लाइव प्रोफ़ाइल बनाना और सुधारना सीखा। सेमिनार में एक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अलीना रशीद, बी.ए.एल.एल.बी. छात्रा, ग्लोकल लॉ स्कूल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही। सेमिनार के अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट्स वितरित किए गए।

0 टिप्पणियाँ