एल्पाइन पब्लिक स्कूल मे दो दिवसीय इंटर स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ पुरस्कार वितरण के साथ समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- नगर के चिलकाना रोड़ स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल मे चल रही है दो दिवसीय इंटर स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉयज वर्ग मे फाइनल मैच बराइट हॉम स्कूल व एल जी स्कूल के बीच खेला गया,जिस रोमांचक मैच मे के एल जी पब्लिक स्कूल ने बराइट हॉम स्कूल को हराकर जीत हासिल की। तो वही गर्ल्स वर्ग के फाइनल मैच मे सिद्धार्थ मॉर्डन स्कूल को हराकर रेडीएंट स्कूल ने जीत हासिल की।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान व बजाज ग्रुप चेयरमेन सुषमा बजाज, स्कूल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, अन्नू बजाज़ ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया.इस अवसर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हाजी फजलुर रहमान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताए सभी स्कूलों को करानी चाहिए,जिससे बच्चो को खेलो के प्रति बढ़ावा मिले। हाजी फजलूर रहमान ने विजेता उप विजेता टीमों सहित सभी आयोजको को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।इस दौरान समापन कार्यक्रम मे शिप्रा सहगल, बृजमोहन धीमान, मुजाहिद खान, अमर हकराना, मोहम्मद अहमद खान, एडवोकेट शमीम मिर्जा, वजाहत खान आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ