प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल की टीम ने जीते चार पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- लखनऊ में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मण्डल का नाम रोशन कर दिया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ द्वारा प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर, 2025 तक लखनऊ में किया गया। जिसमें सहारनपुर मण्डल की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 65 से 70 किग्रा. भार वर्ग में आस्था पाहवा ने स्वर्ण पदक, +80 किग्रा. भार वर्ग में मानसी ने स्वर्ण पदक, 70 से 75 किग्रा. भार वर्ग में हर्षिका राणा ने रजत पदक एवं 48 से 51 किग्रा. भार वर्ग में अंशिका त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त कर सहारनपुर मण्डल का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल के खिलाड़ियो के द्वारा जीत हासिल करने पर राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग, अमित जैन अध्यक्ष जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर, ऋतू रानी सचिव जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर ने दूरभाष पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नरेन्द्र बिस्ट, हरिओम राठी, नवीन त्यागी, अभिज्ञान मालवीय प्रतियोगिता ऑबजर्वर आदि ने विजयी खिलाड़ियो को बधाई देकर सम्मानित किया।

0 टिप्पणियाँ