क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में जूडो खिलाड़ियों का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में जूडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया।
खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/पुरूष जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 जनवरी, 2026 तक आगरा में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जूडो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में महिला वर्ग में रक्षिता यादव, शगुन कश्यप, दाक्षि गुप्ता, आकांशी (सहारनपुर) व पुरूष वर्ग में हार्दिक शर्मा, आर्यन कुमार, सोभित (सहारनपुर), पारस कश्यप, मौ0 रोहिल (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाडियों का चयन अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ सहारनपुर के सचिव दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया। जूडो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे निर्णायकों में सूरज प्रताप सिंह सैनी, अर्णव गुप्ता, अमन झा, पुनीत आर्य, साहिबपाल एवं रुपेश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। जूडो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/पुरूष जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मण्डल की ओर से प्रतिभाग करेंगे।


0 टिप्पणियाँ