Ticker

6/recent/ticker-posts

विज्ञान एवं आविष्कार प्रदर्शनी का श्री त्रिलोक त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

विज्ञान एवं आविष्कार प्रदर्शनी का श्री त्रिलोक त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान                     

गौतमबुद्धनगर- ईश्वर चंद इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान,आविष्कार प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी {राष्ट्रीय महासचिव,संगठन राष्ट्रीय लोकदल} ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री त्रिलोक त्यागी ने कहा विज्ञान की नई तकनीकों से ही अब घंटों के काम को मिनटों में करने में सहायता मिली है। विज्ञान की बदौलत ही आज हमारा सामाजिक और आर्थिक परिवेश पूरी तरह बदल गया है।आज का विज्ञान कल की तकनीकी है।तथा बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बच्चों को प्रोत्साहित, उत्साहवर्धन भी किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से  श्री पवन त्यागी जी {स्कूल, प्रबंधक एवं आयोजक}, रविन्द्र चौहान जी, विजय कौशिक जी, अभिषेक त्यागी जी, सजींव अरोड़ा जी, दिनेश शर्मा जी, तुषार कौशिक जी सहित सम्मानित शिक्षक, अभिभावक, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विज्ञान एवं आविष्कार प्रदर्शनी का श्री त्रिलोक त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ